Tag: brutal murder

हाई प्रोफाइल अमेठी में हत्यारों का बड़ा दुस्साहस, पूरे शिक्षक परिवार को गोलियों से भून डाला

एफएनएन ब्यूरो-अमेठी-उ.प्र.। देश भर में हाई प्रोफाइल अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में बृहस्पतिवार की देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बेटियों की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के पीछे मुकदमें की रंजिश मानी जा रही है।