Tag: Bjp ziladhyaksh's son

नौकरी से निकलवा दूंगा…रामपुर में  भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने जीएसटी अफसरों को दिखाई सत्ता की हनक, सिपाही को भी पीटा

एफएनएन ब्यूरो, रामपुर। वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) के सचल दल ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू की मोबिल ऑयल से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। कागजात दिखाने को लेकर कथित तौर पर जिलाध्यक्ष के बेटे और उसके साथियों और सचल दल के बीच पहले कहासुनी-गालीगलौज हुई और बाद में इन सबने वाणिज्य कर दफ्तर पहुंचकर भी खूब हंगामा काटा और एक सिपाही को पीट भी डाला। वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे और उसके कुछ अन्य साथियों पर सचल दल के साथ मारपीट, धमकाने, गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी सिपाही पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।