एफएनएन ब्यूरो, बरेली/बदायूं। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर बदायूं जिले के थाना कादरचौक के भूड़ा भदरौल पुलिस चौकी इंचार्ज/एसआई हरगोविंद सिंह यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया और उझानी थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के बाद गाड़ी में बैठाकर बरेली ले आई और उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश किया। एंटी करप्शन विभाग की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।