एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कई ट्रस्टों, कंपनियों और व्यक्तियों के नाम पर दर्ज 35.43 करोड़ रुपये की 19 अचल संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत कुर्क किया है।