एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा की गई और दिक्कतें खत्म कराकर आधार केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, पेंडेंसी खत्म करने के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।