एफएनएन ब्यूरो, बरेली। यूपी सीएम डैशबोर्ड की टॉप फाइव रैकिंग में लगातार दूसरी बार बरेली जोन के चार जिले आये हैं। रामपुर पूरे उत्तर प्रदेश में फिर टॉप पर रहा है। टॉप टेन की रैकिंग में जोन के पांच जिले और टॉप 20 रैकिंग में इस जोन के आठ जिलों ने जगह बनाई है।