एफएनएन, बिजनौर/ठाकुुरद्वारा। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव शरीफ नगर निवासी दो युवकों की सोमवार सुबह जनपद बिजनौर के नूरपुर में डंपर से रेता उतारते समय विद्युत लाइन के तारों की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।