प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने कहानी प्रतियोगिता के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ब्रज प्रांत के 14 जिलों के 146 इंटर-डिग्री कॉलेजों में कहानी प्रतियोगिता के लगभग 3 हजार प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में से 148 श्रेष्ठ नवोदित कहानीकारों को पुरस्कृत किया गया है।