03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाबा तरसेम सिंह की हत्याकांड का आरोपी सर्वजीत सिंह भगोड़ा घोषित, तरनतारन के घर पर लगाए गए पोस्टर

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में 28 मार्च को डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या करने के आरोपी एक लाख के इनामी शूटर सर्वजीत सिंह को भगोड़ा करार दे दिया गया।

खटीमा के सिविल जज अमित भट्ट की तरफ से भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई करने के बाद उत्तराखंड की पुलिस ने तरनतारन जिले के गांव मियांविंड में पहुंचकर आरोपी के घर पर पोस्टर भी लगा दिए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गैंगस्टरों की सूची में सर्वजीत सिंह का नाम

उत्तराखंड पुलिस करीब तीन घंटे तक गांव में रही। गांव के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी सर्वजीत के भगोड़ा होने के पोस्टर लगाए गए हैं। तरनतारन के डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि सर्वजीत के भगोड़े होने बाबत गांव में मुनादी भी कारवाई गई है। बता दें कि सर्वजीत सिंह गैंगस्टरों की सूची में आता है। 12 वर्ष पहले अपराध की दुनिया से जुड़े सर्वजीत ने दो वर्ष पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू पर भी जानलेवा हमला किया था। आरोपी के विरुद्ध नशा तस्करी का केस भी दर्ज है।

28 मार्च को हुई डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या 

डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या कर फरार एक लाख का इनामी शूटर सर्वजीत सिंह चार सप्ताह बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। अब माना जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए वेशभूषा बदलकर वह अलग-अलग राज्यों में भाग रहा है। इसे देखते पुलिस ने दूसरे राज्यों में भी मुखबिरों को लगा दिया है। वहीं, इनामी शूटर से मिलते-जुलते चेहरों से उसकी फोटो का मिलान भी किया जा रहा है।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img