03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में जोरों पर कांवड़ मेले की तैयारियां, स्टेक होल्डर्स के साथ हुई बैठक, ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी

एफएनएन, हरिद्वार: कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है. हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने आज कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने कांवड़ के दौरान होने वाली दिक्कतों के संबंध में स्टेट होल्डर के साथ भी बैठक की. बैठक में हरिद्वार के व्यापारियों ने कावंड़ मेले को लेकर सुझाव दिए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हरिद्वार मेला नियंत्रण कक्ष में आने वाले कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस और स्टेट होल्डर के बीच एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में हरिद्वार के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और मेले को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला प्रशासन को दिए. बैठक के बाद हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कांवड़ मेले से पहले व्यापारिक संगठनों के सहयोग से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ-साथ वेरिफिकेशन अभियान भी चलाया जाएगा. पिछले वर्षों के अनुभव से सीख लेते हुए इस बार शहर में डाक कांवड़ के दौरान जाम की स्थिति ना बने इसके लिए व्यापक पार्किंग के साथ-साथ गाड़ियों की लगातार निकासी की व्यवस्था की जाएगी.

हरिद्वार जिला अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कांवड़ मेल को सफल बनाने के लिए शहर के स्टेक होल्डर सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं. ये पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं. आज भी बैठक में स्टेत होल्डर ने मेले के दौरान एम्बुलेंस , अस्थाई अस्पताल , विद्युत व्यवस्था आदि के संबंध में सुझाव दिए हैं. इस पर जिला प्रशासन कार्य करेगा. जिलाधिकारी ने बताया एचआरडीए के सहयोग से कांवड़ पटरी को सुंदर बनाया गया है. इस बार बढ़ती कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन कांवड़ियों को नेशनल हाईवे पर भेजने पर विचार कर रहा है.

पढ़ें- भर्ती घोटालों से उबरा UKSSSC, पटरी पर लौटी व्यवस्थाएं, UKPSC से ट्रांसफर हुई सभी भर्ती परीक्षाएं

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img