Monday, March 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : महिला डॉक्टर व तीन युवकों पर क्लीनिक में कोल्ड ड्रिंक...

मुरादाबाद : महिला डॉक्टर व तीन युवकों पर क्लीनिक में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

एफएनएन, मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक महिला डॉक्टर व तीन युवकों पर क्लीनिक में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शेरूआ अड्डे पर डॉ. मोबिना के क्लीनिक पर महिलाओं की डिलीवरी का काम सीखती है। इस क्लीनिक पर गुड्डू उर्फ इमरान निवासी सराय खजूर, कविंद्र व दुष्यंत निवासी झनकपुरी थाना अमरोहा देहात का आना जाना है। युवती ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई 2023 को डॉ. मोबिना और वह क्लीनिक पर अकेले थे।

इसी बीच गुड्डू उर्फ इमरान, काविंद व दुष्यंत आये। युवती का आरोप है कि इस बीच डॉ. मोबिना ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। होश आने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोप है कि बाद में कई बार तीनों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

इस बीच 21 जनवरी 2024 को पीड़िता की शादी हो गई। युवती का आरोप है कि आरोपी अब भी उस पर दबाव बना रहे है कि पति से संबंध खत्म कर दे। थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक मनीषा सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर की हत्या

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments