03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला, पड़ोसियों की जानकारी पर आए मायके पक्ष

Spread the love

एफएनएन, औरैया: औरैया में शादी के पांचवें दिन विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। पड़ोसियों की जानकारी पर आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव लटाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चांदूपुर निवासी मनोज कुमार की बेटी हिमानी 19 की शादी पांच नवंबर को करके का पुरवा निवासी शिवम के साथ हुई थी। भाई हेमंत ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे बहन से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। सोमवार को वह लोग चौथी की रश्म पूरी करने आने वाले थे।

शनिवार सुबह पड़ोसियों ने बहन की मौत होने की जानकारी दी। जब वह परिजन के साथ करके का पुरवा आए तो बहन का शव कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे पर मिला। ससुरालीजन मौके से गायब थे। अनहोनी पर मृतिका की बहन ऋचा, मां रेशमा बिलखने लगीं।

सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार अजीतमल प्रतिभा पाल, सीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शव को फंदे से उतरवाया। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: SSB भर्ती में मेडिकल पास कराने के नाम पर एक युवक ने 70 हजार रुपये में सौदा तय

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img