Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसड़क पर गुलदारों का कुनवा, लोगों की सांसें अटकीं

सड़क पर गुलदारों का कुनवा, लोगों की सांसें अटकीं

एफएनएन, हल्द्वानीः नैनीताल रोड पर इस समय गुलदारों ने आतंक मचा रखा है। वन विभाग ने खुद इसकी पुष्टि की है। ऐसे में लोगों को सावधानी की जरूरत है। हल्द्वानी और इससे सटे इलाकों में इस समय गुलदार का आतंक है। अब तक दो महिलाओं को वह मौत के घाट उतार चुका है। रानीबाग में घूम रहे गुलदार को वन विभाग अब आदमखोर भी घोषित कर चुका है। सोमवार को शिकारियों से सामना होने के बाद गुलदार भाग गया था। उसके गोली भी लग गई थी। माना जा रहा है कि गुलदार अब तक दम तोड़ चुका होगा, बस उसका शव मिलना बाकी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग समय पर पांच गुलदारों का मूवमेंट लंबे समय से दिख रहा है।

guldar1

जंगल घना, मुश्किल में हैं वन कर्मचारी

मनोरा रेंज की टीम गुरुवार सुबह फिर से आदमखोर की तलाश में जुट गई, लेकिन घना जंगल होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। गधेरों में स्थित छोटी-छोटी गुफाओं को चेक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments