03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक पर जिला बार संघ अध्यक्ष और साथियों ने बरसाए थप्पड़, लात-घूसे, पुलिस ने बचाया

Spread the love

लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव के दौरान जमकर हुआ बवाल और हंगामा, कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात, छावनी बना बैंक परिसर

एफएनएन ब्यूरो, लखीमपुर खीरी। लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर मंगलवार से शुरू हुए तनातनी और आरोप-प्रत्यारोप के सिलसिले ने बुधवार को बड़े बवाल की शक्ल अख्तियार कर ली। बैंक के प्रधान कार्यालय के पास भाजपा के ही दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा को बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह और उनके समर्थकों ने पीट दिया। इस पर हंगामा बहुत बढ़ गया। तनावपूर्ण स्थिति को भांपते हुए आला अफसरों ने कई थानों की भारी पुलिस फोर्स को भेजकर पूरे इलाके को छावनी बना दिया है। हालात फिलहाल काबू में हैं।

लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया स्थगित किए जाने का पत्र मंगलवार को वायरल हुआ था। साथ ही बैंक में चस्पा की गई मतदाताओं की अंतिम सूची फाड़ने का आरोप भी लगाया गया। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने एडीएम से मिलकर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने पर जोर दिया था। एडीएम ने भाजपा नेताओं को भरोसा भी दिलाया था कि चुनाव स्थगित नहीं होगा, बल्कि पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैंक के प्रधान कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे बवाल शुरू हो गया। इसी बीच भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा और बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति और जिला अधिवक्ता संघ अघ्यक्ष अवधेश सिंह का बैंक के प्रधान कार्यालय के पास ही डॉन बॉस्को कॉलेज वाली गली में आमना- सामना हो गया।

दोनों में कहासुनी के बीच अचानक अवधेश सिंह ने सदर विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ जड़ दिया। फिर कुछ अन्य लोगों ने पीछे से विधायक को खींच लिया और लात-घूसे चला दिए। इस बीच पुलिस फोर्स ने किसी तरह विधायक को बचाया और हमलावरों से छुड़ाकर ले गई। फिलहाल इस समय माहौल शांत है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। विधायक और उनके साथी सड़क पर खड़े हैं, पर्चे जमा कराए जा रहे हैं। कई थानों की पुलिस फोर्स की तैनाती से पूरा बैंक परिसर छावनी जैसा बन गया है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img