Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशलोस चुनाव से पहले सपा को एक और झटका, अब पूर्व प्रदेश...

लोस चुनाव से पहले सपा को एक और झटका, अब पूर्व प्रदेश सचिव ने समर्थकों समेत पार्टी से दिया इस्तीफा

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह प्रजापति ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, एक मार्च को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की ओर से संकल्प यात्रा निकालने पर मोदीनगर और गाजियाबाद में लाठी चार्ज हुआ। सपा ने लाठीचार्ज की निंदा नहीं की। जो दल मुसीबत में साथ न दें, उसमें रहने का कोई औचित्य नहीं है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषि रेस्टोरेंट पर पत्रकार वार्ता में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह प्रजापति ने कहा, प्रजापति समाज की राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वावधान में हरिद्वार से संकल्प यात्रा शुरू होकर दिल्ली पहुंची थी। पहली मार्च को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें बुजुर्ग, महिलाएं समेत कई लोग घायल हो गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

उन्होंने आगे कहा- इस घटना को लेकर सपा ने मौन धारण कर लिया। सपा के चुप रहने के चलते सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके साथ ही श्यामपाल प्रजापति, मदनलाल प्रजापति, सुशील प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, सचिन प्रजापति आदि ने भी इस्तीफा दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments