03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चकराता घूमने आए राजस्थानी पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Spread the love
  • रात के अंधेरे और घने कोहरे में चुराणी के पास रोड पर बिछी बर्फ की चाद पर कार फिसलने से हुआ भीषण हादसा

एफएनएन, चकराता: चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार गुरुवार देर रात अंधेरे और घने कोहरे में सड़क पर जमी बर्फ की मोटी चादर पर फिसलती हुई काफी गहरी खाई में गिरकर पलट गई। चुराणी के पास हुुुए इस भीषण हादसे में कार सवार एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चकराता से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रात के अंधेरे और घने कोहरे में रेस्क्यू कर किसी तरह घायलों को खाई से बाहर निकाला। एसडीएम संगीता कनौजिया ने राजस्व पुलिस कालसी को हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, चकराता घूमने आए राजस्थान के पर्यटकों की तेज रफ्तार कार गुरु-शुक्रवार की रात तीसरे पहर मसूरी-चकराता मार्ग पर चुराणी के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार में सवार कृष्ण कुमार निवासी गंगापुर सिटी राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी ब्रहाकुमार निवासी कुरुली राजस्थान व निर्मल कुमार निवासी साइपुर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चकराता से एसडीआरएफ की टीम पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रात के अंधेरे और घने कोहरे में टॉर्च की रोशनी में खाई में फंसे घायलों को बामुश्किल बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी साहिया व विकासनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है।

एसडीएम ने दिए हादसे की जांच के आदेश

एसडीएम संगीता कनौजिया ने कहा कि राजस्व पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि नए साल का जश्न मनाने राजस्थान के पर्यटक कार से चकराता घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि चुराणी के पास पर्यटकों की कार सड़क पर जमी बर्फ की चादर पर अनियंत्रित हो गई और फिसलती हुई काफी गहरी खाई में जा गिरी। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img