बाजपुर में उधार गुटखा देने से मना करने पर चढ़ाई कार, दुकानदार की मौत, तीन अन्य घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • सैकड़ों गुस्साए लोगों का कोतवाली पर आधी रात बाद तक घंटों प्रदर्शन, वारदात में शामिल पुलिस कर्मी समेत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े

एफएनएन, बाजपुर: उधार गुटखा लेने के विवाद मेें बुुुधवार आधी रात एक दबंग ने कार चढ़ाकर दुकानदार समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। वारदात में दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित मोहल्ले वालों ने कोतवाली में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। घंटे भर तक लोग कोतवाली में जमा रहे।

बाजपुर नगर के वार्ड नंबर-एक मोहल्ला मझरा-प्रभु निवासी गौरव रुहेला (25) पुत्र स्व.अशोक रुहेला ने हल्द्वानी बस अड्डा के पास कन्फेक्नशरी की दुकान खोल रखी है। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात करीब 11 बजे बिना नंबर की कार में सवार गौरव राठौर निवासी पहाड़ी कॉलोनी पुलिस कर्मी प्रवीण कुमार तथा एक अन्य युवक दुकान पर पहुंचे और उधार गुटखा देने को कहा। व्यापारी ने दुकान बंद करने का टाइम होने की बात कहते हुए गुटखा उधार देने से मना कर दिया।

आरोप है कि इससे गुस्साए कार सवार युवक ने पुलिस कर्मी और दूसरे साथी के साथ मिलकर दबंगई दिखाते हुए दुकानदार से अभद्रता शुरू कर दी। जिसके बाद करीब ही अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे विशाल, शिवम पुत्रगण महेश रुहेला मोहल्ला मझरा प्रभु व अजय यादव पुत्र गिरवर यादव आदि भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपित गौरव राठौर ने अचानक कार को तेज गति से दौड़ा दिया जिसकी चपेट में आकर दुकानदार गौरव रुहेला के साथ ही वहां मौजूद विशाल, शिवम व अजय यादव घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इनमें से दुकानदार गौरव रुहेला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इससे आक्रोशित काफी संख्या में लोग कोतवाली जा पहुंचे और युवक का शव कोतवाली में रखकर  बुध-गुरवार रात डेढ़ बजे तक जोरदार हंगामा काटते रहे।  यह लोग पुलिसकर्मी  समेत तीनों आरोपित युवकों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

वहीं घटना की जानकारी के बाद एएसपी राजेश भट्ट व सीओ दीपशिखा अग्रवाल, प्रशिक्षु आईपीएस सर्वेश पंवार, एसएसआई जसविंदर सिंह आदि कोतवाली पहुंचे और लोगों को समझाने में जुटे रहे लेकिन लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे और आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वहीं एकाएक जवान मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img