03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रनसाली रेंज की हंसपुर बीट में छह साल बाद दिखा लुप्तप्राय गिद्धों का झुंड

लुप्तप्राय गिद्ध प्रजाति की सुरक्षा, संरक्षण में जुटी वन विभाग की टीम

एफएनएन,हल्द्वानी: तराई पूर्वी वन प्रभाग के रनसाली रेंज की हंसपुर बीट में  छह साल बाद गिद्धों का झुंड दिखाई दिया है। वन विभाग की टीम इस प्रजाति की सुरक्षा में लगी है।

बीच के सालों में गिद्धों की संख्या में कमी आई थी। बाद में गिद्ध संरक्षण के लिए कदम उठाए गए। इससे अब गिद्धों का झुंड दिखाई देने लगा है। तराई के जंगलों की बात कतराई के जंगलों की बात करें तो 2013 में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले गोरा पड़ाव क्षेत्र में गिद्ध रिपोर्ट हुए थे। रनसाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलखंडी बताते हैं कि करीब छह साल पहले भी रनसाली रेंज में गिद्ध दिखे थे।

अब छह साल बाद फिर रनसाली रेंज की ही हंसपुर बीट में 15 से 20 की संख्या में गिद्धों का झुंड दिखाई दिया है जो जीव प्रेमिय प्रेमियोंं के लिए अच्छा संकेत है। झुंड जब दिखा तब यह पालतू पशु के शव को खा रहे थे।

इन गिद्धों से जुड़ी डिटेल, फोटोग्राफ आदि को एकत्र करने के साथ सुरक्षा को लेकर भी वन कर्मियों को ज्यादा चौकस रहने को कहा गया है। वनाधिकारियों के अनुसार गिद्धों के झुंड की फोटो दूर से खींची गई है, इन्हें देखने में प्रथम दृष्टया यह यूरेशियन वल्चर और हिमालयन वल्चर दोनों का झुंड लग रहा है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img