03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गिरिजा जिम कार्बेट नेशनल पार्क का आठवां पर्यटन जोन घोषित

Spread the love
  • प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से पर्यटकों को खूब लुभा रहा नया जोन,  वन मंत्री हरकसिंह रावत 26 को करेंगे उद्घाटन

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : कार्बेट का नया पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थल बनता जा रहा है। नए जोन को देखने के लिए पर्यटको में भी काफी उत्सुकता है। यही वजह है कि अधिकांश पर्यटक इस जोन के लिए बुंकिंग करा रहे हैं। कार्बेट पार्क में सफारी के लिए ढिकाला, बिजरानी, झिरना, ढेला, दुर्गादेवी, पाखरो पर्यटन जोन है। बढ़ते पर्यटकों की संख्या देखते हुए कार्बेट प्रशासन ने गिरिजा जोन के नाम से नया जोन खोल दिया है।

इस जोन में सफारी की पूरी सुविधा विकसित की गई है। जंगल की पहाड़ी में ऊंची नीची सड़कों से गुजरना पर्यटकों को एडवेंचर का अहसास दिलाता है। वहीं नया जोन प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से भी देशी-विदेशी पर्यटकों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, ऊंची नीची सड़कें होने की वजह से बारिश के समय इस जोन में सफारी के दौरान कई इस जोन में सुबह व शाम की पाली में 30-30 जिप्सियों से ही पर्यटक सफारी के लिए जाएंगे।

अन्य जोनों के मुकाबले इस जोन में पर्यटक अधिक संख्या में सफारी का लुत्फ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह जोन 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोल दिया था। लेकिन उसका विधिवत शुभारंभ नहीं हुआ था। विधायक दीवान सिंह बिष्ट के वन विभाग के प्रतिनिधि मदन जोशी ने बताया कि वन मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे गिरिजा जोन का उदघाटन करेंगे। उदघाटन को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि गिरिजा जोन कार्बेट का आठवां जोन होगा।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img