03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब कोरोना ने ली वरिष्ठ पत्रकार-लेखक डॉ. दीपक उप्रेती की जान

अमर उजाला के पिथौरागढ़ जिला प्रभारी रहे थे

एफएनएन, पिथौरागढ़ः वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ. दीपक उप्रेती का शनिवार सुबह निधन हो गया। डॉ. उप्रेती कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। कुछ दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले कुछ समय से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। शनिवार सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डा. उप्रेती लंबे समय तक पिथौरागढ़ अमर उजाला के जिला प्रभारी रहे। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। कुमाऊं की खड़ी बोली पर केंद्रित शोध प्रबंध पर उन्हें डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई थी। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के थल मुवानी क्षेत्र के विनायक गांव के निवासी थे। पिछले कुछ सालों से पिथौरागढ़ में ही किराए के मकान में रह रहे थे। अमर उजाला से रिटायरमेंट के बाद दूसरे अखबारों से जुड़ गए थे।

Hot this week

Topics

Dehradun में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ही निकला मास्टरमाइंड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुजुर्ग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img