Saturday, April 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशतलाक के बाद बढ़ा विवाद, प्रिनिता के माता-पिता ने लगाए गंभीर आरोप

तलाक के बाद बढ़ा विवाद, प्रिनिता के माता-पिता ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, मेरठ : तलाक के बाद बेटी को बैंड-बाजे के साथ घर लाने वाले रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी माधवी ने अपनी बेटी प्रिनिता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी बेटी और पूरे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की मांग की है।

मीडिया से बातचीत में प्रिनिता के माता-पिता ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया गया। उनका कहना है कि जालंधर में उनके सामने ही बेटी के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वे बेहद आहत हैं।

प्रिनिता के पिता ने बेटी की जान को खतरा बताया.

परिवार ने जताया जान का खतरा
ज्ञानेंद्र शर्मा ने दावा किया कि उनकी बेटी की लगातार निगरानी की जा रही है और उसे नुकसान पहुंचाने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवार अब बेटी को मानसिक तनाव से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस दौरान उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमान और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी
परिवार ने स्पष्ट किया है कि वे इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। साथ ही, 21 मीडिया संस्थानों और बेटी के ससुराल पक्ष को मानहानि का नोटिस भी भेजा गया है।

मां-पिता के साथ प्रिनिता.

जालंधर में मारपीट का आरोप
ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि जब वे अपनी बेटी के पास जालंधर गए थे, तब आर्मी मेस में उनके साथ भी मारपीट की गई थी। उन्होंने इस मामले में पहले शिकायत भी दर्ज कराई थी, हालांकि उस समय वे रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
प्रिनिता के परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की छवि खराब करने की कोशिश की और तरह-तरह के आरोप लगाए। वहीं, उनकी मां माधवी ने कहा कि यदि उनकी बेटी को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए ससुराल पक्ष जिम्मेदार होगा।

परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय और सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उनके पास अपने सभी आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments