03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आचार्य अवध किशोर की साप्ताहिक श्रीरामकथा का खिरका में विधिविधान से शुभारम्भ, जुटे श्रद्धालु

Spread the love


फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम खिरका में आचार्य अवध किशोर शास्त्री ‘सरस’ के श्रीमुख से संगीतमय साप्ताहिक श्रीराम कथा का रविवार सायं विधिविधान से शुभारम्भ हो गया।

नैमिषारण्य धाम से आए प्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य पंडित अवध किशोर शास्त्री ‘सरस’ जी ने मटरूलाल लालीदेवी मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी और इस साप्ताहिक अनुष्ठान के आयोजक सूबेदार मेजर वीरेंद्र पाल सिंह (सेवानिवृत्त) के संयोजकत्व में इस साप्ताहिक अनुष्ठान के पहले दिन रविवार सायं श्रीराम कथा और श्रीरामचरित मानस के माहात्म्य का अपनी रससिद्ध वाणी से प्रभावोत्पादक बखान किया।

महाराज जी ने रावण और अन्य राक्षसों के अत्याचारों से त्रस्त धरती मइया की गोरूप में करुण पुकार पर भगवान विष्णु के राम रूप में पृथ्वी पर अवतरित होने के वचन, राम जन्म और मां कौशल्या के मातृस्वभाव जैसे प्रसंगों तथा भगवान की अलैकिक-आनंददायी बाललीलाओं का बड़े ही भावपूर्ण ढंग से वर्णन किया।

गांव और आसपास के भक्त श्रोताओं को समझाते हुए उन्होंने बताया कि कलिकाल में प्रभु श्रीराम की भक्ति और प्रेम-समर्पण भाव से उनके नाम स्मरण मात्र से जीव के जन्म-जन्मान्तर के सभी पाप कट जाते हैं और पाने को कुछ भी शेष नहीं रहता है।

कथा आयोजन में सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) वीरेंद्र पाल सिंह, मुख्य यजमान नत्थूलाल गंगवार पुजारी, कवि-पत्रकार गणेश ‘पथिक’, पूर्व प्रधान कृष्णपाल गंगवार, पंडित सचिन शर्मा, दिनेश गंगवार, मुरारीलाल, पूर्व प्रधान हरीश, हरिशंकर, जानकी प्रसाद, भूपराम, किशोर, आचार्य सुनील कुमार गंगवार और अन्य अनेक ग्रामवासी भी सहयोग कर रहे हैं।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img