Sunday, April 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeChhattisgarhखड़े पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

खड़े पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

एफएनएन, जशपुर : जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग स्थित पंडरीपानी के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी पानी टैंकर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, एक पानी टैंकर सड़क किनारे खड़ी थी, जो मकान निर्माण कार्य के लिए लाई गई थी। इसी दौरान तमता से डूमरबहार की ओर जा रहा बाइक सवार युवक तीखा मोड़ के पास खड़ी टैंकर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सीधे टैंकर के अंदर जा घुसी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments