03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डीएम का औचक निरीक्षण, सरकारी हॉस्पिटल में कर्मचारियों की बढ़ी बेचैनी

एफएनएन, हरिद्वार: डीएम मयूर दीक्षित बीती देर रात अचानक मेला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे. डीएम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया. अचानक डीएम को देखकर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. डीएम ने दोनों अस्पताल में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने व सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. खराब लाइटों, पेयजल व्यवस्था दूरस्त रखने और खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने महिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस वाहन एवं 108 सेवा हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए.

डीएम मयूर दीक्षित ने सबसे पहले मेला अस्पताल का निरीक्षण किया व ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान डीएम ने भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. जिसमें अवगत कराया गया है कि चिकित्सालय में उनका उपचार ठीक ढंग से किया जा रहा है और किसी तरह से कोई समस्या नहीं है, खाना समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है. डीएम ने हॉस्पिटल में सभी चीजों को परखा.

डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई बेड शीट एवं कंबलों की नियमित धुलाई कराई जाए. उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को साफ स्वच्छ कंबल उपलब्ध हो, इसके लिए उन्होंने नए कंबल खरीदने के निर्देश दिए. इसके बाद डीएम महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे और भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. डीएम ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया.

डीएम ने लेबर रूम का निरीक्षण कर प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं की जानकारी प्राप्त की. जिसमें ड्यूटी और तैनात डॉ. शिवंशी ने डीएम को अवगत कराया है कि लेबर रूम में प्रसव हेतु दो महिलाएं भर्ती हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है. चिकित्सालय में जिन महिलाओं का प्रसव हुआ है वह 13 महिलाएं भर्ती हैं. डीएम ने डॉक्टरों को हिदायत दी है कि चिकित्सालय में प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को अनावश्यक रूप रेफर न किया जाए. चिकित्सालय में आने वाले सभी गर्भवती महिलाओं का ठीक ढंग से उपचार किया जाए.

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img