03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षा निदेशक मारपीट मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ की मौजूदगी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ कथित मारपीट तथा उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना में शामिल चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों, प्राप्त साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर, शनिवार को हुई घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया । इन आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली भी शामिल है । गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के नाम लक्ष्मण नवानी, राकेश थपलियाल और अक्षय राणा हैं । पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी रायपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं ।

दरअसल, एक स्कूल का नाम, उसके लिए भूमि दान देने वाले परिवार के बुजुर्ग के नाम पर रखे जाने के मामले को लेकर रायपुर क्षेत्र के विधायक काउ अपने समर्थकों के साथ नौडियाल के कार्यालय पहुंचे थे। जहां कहासुनी के बाद बात तोड़फोड़ और मारपीट तक पहुंच गई । कार्यालय में रखी कुर्सियां तथा अन्य सामान इधर—उधर फेंके गए और अराजकता की स्थिति पैदा हो गई ।

घटना में नौडियाल घायल हो गए और उनकी आंख के आसपास चोटें भी आई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा । बाद में, उन्होंने पुलिस थाना रायपुर में विधायक तथा उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । एक अन्य मुकदमा विधायक के गनर की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया ।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img