03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड उच्च न्यायालय पर खतरे की चेतावनी, जांच शुरू

एफएनएन, नैनाताल: उत्तराखंड के अलग-अलग जिला न्यायालयों को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. लेकिन अब धमकी का सिलसिला उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल तक पहुंच चुका है. गुरुवार को धमकी भरा ई-मेल आने के बाद हाईकोर्ट परिसर को खाली कराते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई. उधर, नैनीताल जिला न्यायालय को भी फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिला न्यायालय को लगातार तीसरी धमकी मिली है.

गुरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. हाईकोर्ट परिसर को खाली कराते हुए पुलिस जवानों के सुरक्षा घेरे में तब्दील किया गया. बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

उधर, हाईकोर्ट के साथ नैनीताल जिला न्यायालय को लगातार तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी. गुरुवार को जिला न्यायालय में तीसरी बार ईमेल भेज कर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कोर्ट आने वाले वादकारियों और वकीलों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों ही न्यायालय को तब तक बंद करने की मांग की है, जब तक ई-मेल भेजने वालों का पता नहीं चल जाए.

फिलहाल, जिला न्यायालय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है. साथ ही जो लोग न्यायालय आ रहे हैं, उन्हें मेटल डिटेक्टर और अन्य जांचों से होकर गुजरकर आगे भेजा जा रहा है. इसके अलावा हाईकोर्ट में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी गई है. जो लोग हाईकोर्ट में अपनी सुनवाई के लिए आ रहे हैं, उन्हें भी सुरक्षा के कड़े घेरे से गुजरना पड़ रहा है.
बता दें कि, नैनीताल जिला न्यायालय को लगातार तीन दिनों से अलग-अलग तरीकों से बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. पहले दिन जिला न्यायालय के न्यायाधीशों की कुर्सी में बम लगाने, दूसरे दिन मानव बम से कोर्ट को दहलाने जबकि तीसरे दिन जिला न्यायालय को ड्रोन बम के माध्यम से दहलाने की धमकी मिली.

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img