Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकैबिनेट मीटिंग में गूंजेंगे विकास के मुद्दे, कई प्रस्तावों पर मुहर की...

कैबिनेट मीटिंग में गूंजेंगे विकास के मुद्दे, कई प्रस्तावों पर मुहर की तैयारी

एफएनएन, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में धामी सरकार कई महत्वपूर्ण फ़ैसले ले सकती है.

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू: ऐसी चर्चा है कि देहरादून सचिवालय में चल रही इस बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण नीतिगत प्रस्तावों पर निर्णय ले सकती है. उत्तराखंड सरकार अपनी नीतियों को तेज़ी से लागू करने के उद्देश्य से नियमित रूप से कैबिनेट बैठकें बुलाती रही है, जिनमें पिछले महीनों में योजना, कर्मचारियों की भत्तों एवं प्रशासनिक सुधारों जैसे कई मुद्दों पर निर्णय लिए गए हैं.

बैठक के बाद कैबिनेट ब्रीफिंग में दी जाएगी फैसलों की जानकारी: आज की बैठक के बाद कैबिनेट ब्रीफिंग में फ़ैसलों की जानकारी दी जाएगी, जिनका असर प्रदेश भर में आम जनता के दैनिक जीवन, रोजगार, निवेश और सरकार की कार्यप्रणाली पर देखा जाएगा.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments