03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बनारस होटल कांड: हैदराबाद के भाई-बहन मृत मिले, कमरे में बिखरी कैश और दवाइयां

Spread the love

एफएनएन, वाराणसी: सिगरा थाना अंतर्गत एक होटल के कमरे में हैदराबाद से आए भाई-बहन का शव मंगलवार को मिला है. हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. सूचना पर पहुंची मामले की जांच पुलिस कर रही है. दोनों की पहचान गणेश गौर और घणालक्ष्मी के रूप में हुई है.

डीसीपी काशी गौरव वंसवाल ने बताया कि हैदराबाद से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही वाराणसी भ्रमण के लिए भाई और बहन आए हुए थे. दोनों सिगरा थाना क्षेत्र के होटल सिटी इन में रुके थे. दोनों ने काशी भ्रमण किया और दर्शन-पूजन करने के बाद मंगलवार को वापस लौटने वाले थे, लेकिन चेक आउट से पहले ही जान दे दी. फिलहाल दोनों की मौत को सुसाइड ही माना जा रहा है. क्योंकि प्रथम दृष्टया दोनों ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है.

डीसीपी ने बताया कि दरवाजा एक दिन से नहीं खुलने और मोबाइल नंबर और कमरों के एक्सटेंशन नंबर पर कॉल करने पर कोई जवाब न मिलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी थी. सूचना पर मंगलवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों की मौजूदगी में मास्टर चाबी से ताला खोला गया. अंदर बहन और भाई दोनों के शव पड़े हुए थे. कमरा पूरा साफ सुथरा था, जिसे देखकर यह स्पष्ट हो रहा था कि दोनों चेक आउट की तैयारी में थे.

डीसीपी ने बताया कि फिलहाल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर जांच करवाई गई है. होटल कर्मचारियों का कहना है कि 4 दिन पहले दोनों यहां आए थे और सिकंदराबाद हैदराबाद के रहने वाले थे. फिलहाल पुलिस उनके एड्रेस और संबंधित मोबाइल नंबर के वेरिफिकेशन के साथ उनके परिवारजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. कमरे से कई तरह की दवाइयां व 2 लाख से ज्यादा कैश भी बरामद हुए हैं. परिचितों से भी संपर्क की कोशिश की जा रही है, टेबल के पास से कई अन्य तरह की दवाइयां मिली है.

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img