एफएनएन, देहरादून: देहरादून पहुंचे स्वामी दर्शन भारती ने अंकिता मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अंकिता मामले पर सही काम नहीं हुआ, जिसके कारण ही आज हर कोई राजनीति कर रहा है।
स्वामी दर्शन भारती आज देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में उर्मिला सनावर को उत्तराखंड लाने का काफी प्रयास किया गया। उर्मिला को पुलिस पर भरोसा नहीं था। मैं उर्मिला को भरोसा देकर उत्तराखंड लाया। उर्मिला ने कहा था कि उसके पास जो डिवाइस है उसे पुलिस और एसआईटी को नहीं देगी, सिर्फ कोर्ट में जमा करेगी। उर्मिला को उत्तराखंड लाने पर मुझे काफी कुछ बोला गया है।






