03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली ब्लास्ट में उत्तराखंड का युवक घायल, गया था शादी की शापिंग करने

एफएनएन, उधम सिंह नगर : दिल्ली कार ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. 20 लोग घायल हुए हैं. FSL की टीम और अन्य एजेंसियों की टीमें जांच कर रही हैं. इस ब्लास्ट में उत्तराखंड का एक युवक भी घायल हुआ है. ये युवक अपने विवाह की शॉपिंग करने अपने परिवार के साथ दिल्ली गया था.

दिल्ली कार ब्लास्ट में उत्तराखंड का युवक घायल: उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर पहुंचे. लेकिन परिजनों को अभी इस मामले में जांच होने तक आशंका या अनुमान लगाने से मना किया गया है. पता चला है कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में गदरपुर का हर्षिल सेतिया पुत्र संजीव सेतिया घायल हुआ है. संजीव सेतिया ने बताया कि-

शादी की शॉपिंग करने दिल्ली गया था हर्षिल: हमारे बेटे की फरवरी में शादी है. वो शादी की शॉपिंग के लिए अपनी मां, छोटे भाई और अपनी होने वाली दुल्हन के साथ शॉपिंग करने गया था. गदरपुर से हर्षिल अपनी कार से दिल्ली गया था. जब सोमवार को लाल किले के पास कार ब्लास्ट हुआ तो वो उसके बराबर वाली रोड से दूसरी तरफ को जा रहे थे. हर्षिल की कार का शीशा खुला होने के कारण उसे कांच के टुकड़े लगे. इससे वो घायल हो गया. इसके बाद हर्षिल को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे खतरे से बाहर बताया है. जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. हर्षिल सेतिया की उम्र 28 वर्ष है. वो उधम सिंह नगर जिले में गदरपुर के सरस्वती विहार का रहने वाला है.

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img