Wednesday, November 12, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, शरीर पर पिटाई और चोटों...

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, शरीर पर पिटाई और चोटों के निशान मिले

एफएनएन, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। कमरे के अंदर पंखे से नवविवाहिता का शव लटका हुआ मिला। मृतका के शरीर पर पिटाई और चोटों के निशान मिले है। नवविवाहिता के माता पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

यह पूरा मामला जिले के फलावदा थाना क्षेत्र के गडीना गांव का है। जहां 6 माह पहले आशा नाम की युवती का कुलदीप से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने अच्छे से गुजरे लेकिन बाद में पति और पत्नी के बीच झगड़े शुरू होने लगे। इसी बीच नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। लड़की के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। ससुराल और मायके पक्ष के बयान लिए जा रहे है। मृतका के शरीर पर पिटाई के निशान मिले है। उसकी भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments