03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

100 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़, गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रायपुर : छत्तीसगढ़ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग जिले के एक गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पिछले कई वर्षों से गुटखा कारोबार के जरिए करोड़ों रुपये से अधिक की कर चोरी की है जिसमें 100 करोड़ से अधिक की कर चोरी के खुलासा होने की उम्मीद है। जीएसटी टीम ने हाल ही में दुर्ग के गनियारी स्थित एक गुटखा फैक्ट्री पर गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी थी।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में काम कराने का तरीका भी बेहद गुप्त था। मध्यप्रदेश से बुलाए गए कर्मचारी रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक काम करते थे। लेकिन विभागीय टीम ने भी बड़े शातिर तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। मंगलवार रात को हुई इस छापेमारी के दौरान किसी को भनक न लगे, इसके लिए विभागीय टीम ने फैक्ट्री तक पहुंचने से आधा किलोमीटर पहले ही वाहनों की हेडलाइट बंद कर दी थी। रात करीब तीन बजे अधिकारी सात फुट ऊंची दीवार फांदकर भीतर पहुंचे, जिसके बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि आरोपी कारोबारी पुलिस और खाद्य विभाग की मिलीभगत से लंबे समय से गुटखा निर्माण कर रहा था। फिलहाल कारोबारी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है। जांच में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

Topics

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img