03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

UP: शराब बनी मौत का कारण, बरेली में दो किसानों की जान गई, तीसरा अस्पताल में भर्ती

Spread the love

एफएनएन, बरेली: बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो किसानों की मौत हो गई। एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के तिगईदत्त नगर गांव में हरियाणा की शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके तीसरे साथी की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

गांव के बाहर नलकूप पर पी थी शराब

परिजनों ने पुलिस को बताया कि भगवान दास हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात वह फरीदाबाद से लौटकर गांव आए। वहां से शराब लेकर आए थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि भगवानदास ने गांव के ही विजयपाल के नलकूप पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से रामवीर व सूरजपाल के साथ सुबह सात बजे से ही शराब पीना शुरू कर दिया।

उपचार के दौरान दो की मौत 
शाम के वक्त रामवीर (38 वर्ष), सूरजपाल (55 वर्ष) व भगवान दास (39 वर्ष) की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने इन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रात में रामवीर की मौत हो गई। शनिवार सुबह सूरजपाल ने दम तोड़ दिया। भगवान दास का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।

मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम

रामवीर व सूरजपाल छोटे किसान थे। खेतीबाड़ी कर परिवार को भरण पोषण करते थे। दोनों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जबकि भगवान दास गांव में मजदूरी कर रहे थे, कुछ दिन पहले हरियाणा के फरीदाबाद में जाकर किसी फैक्टरी में काम करने लगे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img