03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज, शिव और पांडे सहित कई नामों की चर्चा, सीएम धामी दिल्ली रवाना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गयी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिये रवाना हो गये हैं। खबर है कि सीएम धामी केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार और राज्य की राजनीतिक दिशा पर चर्चा करेंगे। सीएम के दौरे के बाद उधम सिंह नगर जनपद को एक नया मंत्री मिलने की आस बढ़ गयी है।

बता दें कि प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के बाद पूरे प्रदेश में उनका विरोध हो रहा था। हालांकि, विरोध के बीच प्रेमचंद्र अग्रवाल ने माफी मांग ली थी लेकिन लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। लिहाजा, रविवार को प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री धामी को मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दिया था, जिसे आज राजभवन में स्वीकार कर लिया गया है।
वहीं, मुख्यमंत्री धामी भी दिल्ली के लिये रवाना हो गये हैं।

उनके वहां जाने से प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हैं। संभावना है कि धामी सरकार के तीन साल पूरे होने से पहले चार नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। साथ ही एक मौजूदा मंत्री की भी छुट्टी हो सकती है। अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब कैबिनेट में कुल पांच पद रिक्त हो गए हैं। मंत्री पद के लिए मदन कौशिक, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, खजानदास और अरविंद पांडेय के नाम चर्चा में हैं।

हरिद्वार से मदन कौशिक, आदेश चौहान और विनोद चमोली, टिहरी क्षेत्र से मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुंडीर और उमेश शर्मा काऊ, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से अरविंद पांडेय और शिव अरोड़ा, जबकि कुमाऊं से बिशन सिंह चुफाल का नाम आगे है। इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को कैबिनेट में लाने और गढ़वाल से किसी वरिष्ठ नेता को स्पीकर बनाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री धामी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब सभी की नजरें उनके संभावित दिल्ली दौरे और केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img