03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान लड़की की मौत, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, हॉस्पिटल सील

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: शहर के एक निजी हॉस्पिटल में 19 साल की लड़की की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप जड़े हैं. लड़की की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है. एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है. साथ ही पांच मरीजों को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है. आगे की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम बना दी है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

लड़की की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा: मृतक के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत पर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन देने के बाद बच्ची की तबीयत खराब होने लगी और शनिवार सायं लड़की ने दम तोड़ दिया. लड़की की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गए, वहीं परिजन अस्पताल के बाहर ही डटे रहे. परिजनों ने निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.

घटना के बाद हॉस्पिटल किया गया सील: घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और गुस्साए लोगों ने हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ भी की. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे, किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया. साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही. वहीं घटना के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुरुआती जांच में खामियां मिलने के बाद अस्पताल को सील किया है. वहीं सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.

जांच के लिए टीम का गठन: वहीं परिजनों ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की शिकायत सीएमओ से भी की है. जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है. साथ ही वहां इलाज करा रहे पांच मरीजों को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है. आगे की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम बना दी है. वहीं अस्पताल प्रबंधन से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img