एफएनएन, मथुरा : मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 140 के पास रात करीब 3 बजे एक भीषण हादसा हुआ। एक इको कार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







