03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गणित के शिक्षक ने कोचिंग में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा से की छेड़खानी

Spread the love

एफएनएन, आगरा : के सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल का गणित शिक्षक पुनीत वशिष्ठ अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा से छेड़खानी कर रहा था। आरोप है कि वह अश्लील हरकतें करता था। बाॅय फ्रेंड बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। थाना न्यू आगरा में केस दर्ज किया गया है। उधर, आरोपी को स्कूल प्रबंधन ने निष्कासित कर दिया है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक पुनीत वशिष्ठ न्यू आगरा क्षेत्र का रहने वाला है। वह सिकंदरा स्थित एक नामी स्कूल में गणित पढ़ाता था। वह नगला बूढ़ी में कोचिंग भी चलाता है। 10 महीने से उसकी कोचिंग में क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की छात्रा पढ़ने आ रही थी।

आरोप है कि पुनीत उसके साथ गलत हरकत करने लगा। छात्रा के चाचा ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले भतीजी के गुमसुम रहने पर उसकी मां ने उससे बात की। परेशान रहने का कारण पूछा। इस पर वह रोने लगी। घटना की जानकारी दे दी। बताया कि कोचिंग के शिक्षक पुनीत वशिष्ठ 6 महीने से परेशान कर रहे हैं। खुद को बाॅय फ्रेंड बनाने के लिए दबाव बनाते हैं।

मना करने पर अश्लील बातें बोलते हैं। कुछ दिन से गलत तरह से छूने का प्रयास कर रहे थे। उसे डर था कि वह शिकायत करेगी तो कहीं पढ़ाई न छूट जाए। इस वजह से मुंह नहीं खोला। अब हरकतें बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया था। यह बात सुनकर परिजन भी सन्न रह गए। उन्होंने बेटी को साथ ले जाकर थाना में शिकायत की।

डेढ़ साल से स्कूल में दे रहा था सेवाएं
सिकंदरा स्थित स्कूल के चेयरमैन ने बताया कि आरोपी शिक्षक डेढ़ साल से स्कूल में सेवाएं दे रहा था। उनके खिलाफ शिकायत का पता चलने पर निष्कासित कर दिया है। स्कूल की प्रिंसिपल से भी शिक्षक के चाल-चलन के बारे में पूछताछ की है। हालांकि पूर्व में शिक्षक की स्कूल स्तर पर कोई शिकायत नहीं मिली थी। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करे।

एक और छात्रा से हरकत की चर्चा
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शिक्षक के बारे में चर्चा है कि वह एक और छात्रा के साथ गलत हरकत करता था। मगर, छात्रा ने कोई शिकायत नहीं की। इस कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपी की उम्र 36 साल है। शादीशुदा है। वह शिकायत के बाद से भाग गया है। पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तलाश में दबिश दी जा रही है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img