03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रसूलपुर कब्रिस्तान के पास लगी आग झुग्गी-झोपड़ियां जल कर खाक, 7 झुलसे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, प्रयागराज: करेली थाना क्षेत्र के रसूलपुर कब्रिस्तान के बगल में खाली पड़ी झुग्गी झोपड़ी में देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। जो देखते ही देखते विकराल हो गयी। आसपास के लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड गाड़ियों को बुला लिया। भारी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पौने घण्टे बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग बुझाने और सामान निकालने में सात लोग झुलस गये है जिनका उपचार चल रहा है।

करेली थाना क्षेत्र के रसूलपुर कब्रिस्तान के पास लंबे समय से  जमीन खाली पड़ी है जिस पर पहले बड़ी संख्या में झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोग परिवार सहित रहते थे। बाद में जब आसपास के इलाक़े में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी तो लोगों ने करेली थाने को जानकारी दी। करेली थाने की पुलिस ने जब इलाके में व्यापक स्तर जांच शुरू किया तो उसके पहले इलाके से बड़ी संख्या में लोग भाग निकले। पुलिस को जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। आसपास के लोगों का कहना था कि यह लोग कुछ समय पहले बड़ी संख्या में आकर यहां बसे थे और कबाड़ का धंधा करते थे लेकिन पुलिस का छापा पड़ने से पहले चले गये थे।

देर रात लगी भीषण आग में बड़ी संख्या में झोपड़ियां जलकर राख हो गयी थी। आग बुझाने के लिए करेली,‌खुल्दाबाद, कोतवाली, अतरसुइया सहित पांच फायर स्टेशन से गाड़ियां आई थी। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोग आग लगने के बारे में कुछ नहीं बता पाए हैं, अब आसपास लगे सीसीटीवी को देखकर आग लगने के बारे में जानकारी की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, थाली-चम्मच बजाकर छात्रों ने उठाई NEET विवाद पर आवाज

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET Exam राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

Champawat के SOG जवान गिरीश भट्ट का निधन, जिम में व्यायाम के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

एफएनएन, चंपावत : Champawat चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img