ट्रेड फेयर मेले में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 24 दुकानें जलकर राख

एफएनएन, सहारनपुर: सहारनपुर-दिल्ली रोड पर आयोजित ट्रेड फेयर मेले में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिसने पूरे मेले को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण 24 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना के दौरान दुकानदारों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनका लाखों का समान जलकर खाक हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों को सहायता का आश्वासन दिया है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img