03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश में 15 जुलाई तक होने हैं पंचायत चुनाव, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: प्रदेश हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में 15 जुलाई तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए आज कैबिनेट में संशोधित अध्यादेश का प्रस्ताव आ सकता है। प्रस्ताव को फिर से राजभवन भेजे जाने के साथ ही चुनाव की तिथि भी तय कर दी जाएगी।

प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए सरकार विचलन के माध्यम से अध्यादेश लाई थी। जिसे राजभवन की ओर से यह कहते हुए लौटा दिया गया कि यह स्पष्ट नहीं हैं। जिसे मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायी के स्पष्ट नोट के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। वहीं, सरकार ने पंचायत चुनाव 15 जुलाई तक कराने के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है।

आज कैबिनेट में होगी चर्चा
ऐसे में अगले 45 दिन के भीतर पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। जिसे देखते हुए पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के बजाए अगले डेढ़ महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इस संशोधित अध्यादेश में अब यह स्पष्ट किया जा सकता है कि इस तिथि को चुनाव करा लिया जाएगा।

पंचायत चुनाव के लिए आज कैबिनेट में चर्चा होनी है। इससे संबंधित राजभवन से लौटाए गए अध्यादेश के प्रस्ताव में जो भी आपत्ति लगाई गई थी, उनका निपटारा किए जाने के बाद इसे फिर से राजभवन को भेजा जाएगा। – चंद्रेश कुमार यादव, सचिव पंचायतीराज

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img