03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्ष्य पूरा, अब खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर धान की नो इंट्री : धन सिंह

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कुमाऊं में सहकारिता, यूसीएफ के 136 कांटों को जल्द बंद कर दिया जाएगा। इन केंद्रों पर अब धान की खरीद नहीं होगी। कारण, कुमाऊं मंडल में इनके केंद्रों में तय लक्ष्य 20 लाख कुंतल से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। बचे हुए धान की खरीद गल्ला मंडी में खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर होगी। शनिवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का शनिवार को कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह यहां करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर सहकारिता मंत्री ने पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के सीमांत और लघु किसानों को अब तीन लाख रुपये बगैर ब्याज के दिये जाएगे। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। सीएम शनिवार को इस योजना की लांचिंग करेंगे। इस योजना से किसानों की आय दोगुनी ही नहीं तीन गुनी हो बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को एसटी ऋण दिया जाता था। अब एमटी ऋण भी देंगे। मुख्यमंत्री ने दो और निर्णय लिये हैं। इसमें राज्य के 10 हजार बेरोजगार नौजवानों को सीएम मोटर साइकिल योजना के तहत मोटर साइकिल देंगे जो कॉमशियल होगी। इसमें कॉपरेटिव बैंक 8 फीसदी ब्याज पर ऋण देगा। इससे पूर्व सहकारिता मंत्री ने जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, हिमांशु बिष्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, टीवीएस के अध्यक्ष गोपाल बोरा, भाजपा जिला मंत्री हिमांशु बिष्ट समेत कई भाजपाई उपस्थित थे।

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img