03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फेमस जिम ट्रेनर का वीडियो वायरल, लड़की ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: के एक नामी जिम ट्रेनर से झगड़े के बाद युवती ने शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जिम ट्रेनर युवती को समझाने से लेकर वीडियो बना रहे लोगों से उनके मोबाइल फोन तक छीनता नजर आ रहा है। अब मामले में युवती ने वीडियो वायरल करने वाले लोगाें के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल फाउंड्री गेट के पास एक कार में पीछे सीट पर नामी जिम ट्रेनर और युवती बैठे हुए थे। युवती गुस्सा होकर चिल्ला रही थी। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची, जबकि कुछ राहगीर भी रुक गए। युवती को जैसे ही पुलिसकर्मी ने बाहर निकाला तो उसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए जिम ट्रेन पर शोषण करने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। युवती वीडियो में कहती दिख रही है कि मैडम इसने मेरा यूज किया है।

फिर आरोप लगाती है कि उसका गला घोंटने का प्रयास किया है। इस बीच आसपास मौजूद कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि जिम ट्रेनर ने कार में युवती को बंधक बना रखा था। महिला पुलिसकर्मी से जिम ट्रेनर युवती की बहन से बात करने के लिए भी कहता है।

इस बीच ट्रेनर ने वीडियो बना रहे एक युवक से फोन भी छीन लिया। बाद में युवक-युवती यहां से निकल गए। रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक-युवती का आपस में झगड़ा हुआ था, लेकिन युवती ने शिकायत नहीं दी है। एक तहरीर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ युवती की तरफ से दी गई है। जांच की जा रही है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img