03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रसोई में खाना बनाने के दौरान सांप के डसने से किशोरी की मौत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : रसोई में खाना बनाने के लिए गई किशोरी को वहां पहले से मौजूद सांप ने डस लिया। किशोरी को फौरन ही उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किशोरी का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक हल्दूपोखरा निवासी भगवान सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं और खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में उनकी 16 साल की बेटी राधा भी है। बताया जाता है कि शनिवार को रोज की तरह राधा खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची।

उसके अंदर घुसते ही एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। वह चीखती और दर्द से कराहती हुई रसोई के बाहर दौड़ी। पूछने पर पिता को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन शनिवार को ही राधा की मौत हो गई। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा के पैर में सांप के डसने के जैसे निशान मिले हैं।

Hot this week

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Dehradun में दिनदहाड़े कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या, सोने का कंगन गायब

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के रायपुर थाना क्षेत्र की...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img