03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली की मौत, जहरीला लड्डू खाने से हुई

एफएनएन, आगरा: आगरा के थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में पायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली की मौत जहरीला लड्डू खाने से हुई थी। पुलिस ने विनय के घरवालों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी परिजन पुलिस की हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।

जहरीला आधा लड्डू मिला
दंपती की मौत बृहस्पतिवार की सुबह हुई थी। दोनों के पास जहरीला आधा लड्डू मिला था। घटना से पहले 11:15 बजे विनय ने अपने साल संदीप के मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजकर बताया था कि इन लोगों ने धोखे से जान ली है हमारी। सालों ने धोखे से कछु मिलाया है लड्डू में। संदीप आईटीआई की परीक्षा देने गया था। दोपहर एक बजे के बाद उसने मैसेज देखा तो बाइक से सीधा बहन के घर आजमपाड़ा पहुंचा।

पुलिस ने परिवार के इन सदस्यों को लिया हिरासत में
कमरे में विनय और डॉली के शव मिले थे। पास में ही 20 दिन की अबोध बच्ची रो रही थी। संदीप के इस खुलासे के बाद पुलिस ने मां भगवान देवी, जेठ टीटू, जेठानी नीलम व देवर राम को हिरासत में लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि संदीप के पिता की तहरीर पर विनय के दोनों भाइयों, जेठानी, देवर और मां के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

भाई ने दी बहन-बहनोई को मुखाग्नि
शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले दोनों शवों को ताजगंज श्मशान घाट ले गए। वहां संदीप ने बहन और जीजा को मुखाग्नि दी। संदीप ने बताया कि बहन और जीजा के बीच कोई विवाद नहीं था। दोनों भाई विनय से चिढ़ते थे। हिस्सा मांग रहे थे। उन्होंने ही बहन और जीजा की हत्या कर दी।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img