03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: राज्य मुख्य सूचना आयुक्त बनीं पूर्व CM राधा रतूड़ी, प्रशासन ने जारी की नियुक्ति

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड: मुख्य सचिव पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुईं राधा रतूड़ी उत्तराखंड की नई राज्य मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) होंगी। शासन ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने से पूर्व ही उनके इस पद पर नियुक्त होने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, राधा रतूड़ी की मुख्य सूचना आयुक्त पद पर की गई नियुक्ति सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 15 की उपधारा (6) के अंतर्गत राज्यपाल ने की है। नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। वह तीन वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक (इनमें से जो भी पहले हो) तैनात रहेंगी।

सीआईसी बनने वाली राज्य की चौथी पूर्व मुख्य सचिव
राधा रतूड़ी राज्य की चौथी पूर्व मुख्य सचिव हैं, जिन्हें राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सूचना आयोग के अस्तित्व में आने के बाद इसके सबसे पहले मुख्य सूचना आयुक्त डॉ.आरएस टोलिया थे। डॉ.टोलिया मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सीआईसी बने थे। उनके बाद मुख्य सूचना आयुक्त बनने का मौका पूर्व मुख्य सचिव एनएस नपलच्याल को मिला। पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह भी मुख्य सूचना आयुक्त का दायित्व निभा चुके हैं। जबकि, आंध्रप्रदेश में मुख्य सचिव पद पर रहे अनिल चंद्र पुनेठा भी मुख्य सूचना आयुक्त बने।

दो राज्य सूचना आयुक्त भी होने हैं नियुक्त
राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के बाद अब राज्य सूचना आयुक्त के दो खाली पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होनी है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया अभी गतिमान है, इसलिए इसके बारे में अभी कुछ भी बताना संभव नहीं होगा।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img