03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विजिलेंस ने कानूनगो को 40,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

एफएनएन, नैनीतालः उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में कानूनगो को 40,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस हल्द्वानी की टीम को हेल्प लाइन नंबर 1064 पर शिकायत मिली कि डीडीहाट तहसील के कानूनगो नारायण सिंह करायत मूल निवासी ग्राम पजीना, पट्टी शहरू, रानीखेत हाल निवासी जेएमके टाइल्स, मोहल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा ने शिकायतकर्ता के दो मकान का निर्माण कार्य रोक दिया है तथा कारर्वाई की धमकी दे रहा है। निर्माण कार्य शुरू करने के बदले 40,000 रुपये की घूस की मांग कर रहा है। पुलिस विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। तथ्य सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल मनराल ने उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र की अगुवाई में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।

टीम ने आरोपी को डीडीहाट तहसील से 40,000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विजिलेंस निदेशक डा. वी. मुरूगेशन की ओर से आम जनता से अपील की गई कि घूस लेना और देना आपराधिक कृत्य है। यदि कोई सरकारी कर्मचारी काम करने के बदले में रिश्वत की मांग करता है तो हेल्पलाइन नंबर 1064 पर विजिलेंस को शिकायत करें। उन्होंने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img