03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी ने वक्फ विधेयक पारित होने का किया स्वागत, कहा- इसके झूठे व अवैध दावों पर लगेगी रोक

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में वक्फ (संशोधन) विधेयक के पारित होने का स्वागत किया और इसे एक ‘‘ऐतिहासिक कानून” बताया।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और आपके मार्गदर्शन में निश्चित तौर पर वक्फ (संशोधन) विधेयक मुस्लिम समाज के वंचित वर्गों, विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।” धामी ने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक विधेयक के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।” फेसबुक पर एक अन्य पोस्ट में धामी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन और न्यायिक सुधारों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा, ‘‘इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता, कानूनी स्पष्टता और न्यायिक संतुलन स्थापित करना है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधेयक किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से झूठे व अवैध दावों पर रोक लगेगी, जिससे भूमि एवं संपत्ति से जुड़े विवादों का निष्पक्ष समाधान हो सकेगा। धामी ने कहा कि इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग न हो और वे समाज के व्यापक हित में उपयोग की जाएं।

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने भी विधेयक को ‘‘ऐतिहासिक” करार देते हुए इसके पारित होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को बधाई दी। यहां जारी एक बयान में कासमी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित हो चुका है और इससे वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली में सुधार एवं पारदर्शिता का रास्ता साफ होगा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस ने 60 साल के अपने कार्यकाल में वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग किया तथा उन्हें नष्ट किया।”

Hot this week

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img