देहरादूनः सीनियर आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को बनाए गए उत्तराखंड के मुख्य सचिव

एफएनएन, देहरादूनः सीनियर आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। दरअसल, प्रदेश की मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को सेवा विस्तार खत्म हो रहा है। आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि 1992 बैच के आईएएस आनंद बर्द्धन शासन में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात है। आनंद बर्द्धन सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के आधार पर उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया है। आधिकारिक सूत्र भी बर्द्धन को मुख्य सचिव बनाए जाने की संभावना जता रहे थे।

वहीं,31 मार्च को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार खत्म हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बार दोबारा वह इसी जिम्मेदारी को निभाए जाने की इच्छुक नहीं मानी जा रही थी। आईएएस आनंद बर्द्धन को मुख्य सचिव बनाया गया है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img