Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादूनः बोर्डिंग स्कूल में बच्चा स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस कर रहा था...

देहरादूनः बोर्डिंग स्कूल में बच्चा स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस कर रहा था अचानक बेहोश हो गया जिससे उसकी मौत हो गई

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को मृत्यु हो गई। छात्र दिल्ली का निवासी बताया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से डेथ मेमो मिला। जिसके अनुसार, वाइन वर्ग एलन बोर्डिंग स्कूल का तेरह वर्षीय एक बालक/छात्र को हेड मास्टर द्वारा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना पर थाना मसूरी पहुंची पुलिस ने बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में स्कूल स्टाफ से जानकारी ली। स्कूल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि बच्चा स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। जो अचानक स्विमिंग पूल में ही बेहोश हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, मृत छात्र के परिजन भी मसूरी पहुंच गए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम उपरांत, शव परिजनों को दे दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments