03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: के रानीपुर विधायक को गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र बनकर फोन पर मागें पांच लाख; जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: हरिद्वार के रानीपुर विधायक आदेश चौहान को गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र बनकर फोन पर पांच लाख रुपए की डिमांड कर डाली. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार हरिद्वार रानीपुर विधायक आदेश चौहान के पीआरओ रोमिश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिन विधायक के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताते हुए राजनीतिक विषयों पर चर्चा की. इसके बाद कहा, दिल्ली व मणिपुर में व्यस्तता के कारण पापा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा को उत्तराखंड से संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है. उन्होंने पार्टी फंड में सहयोग की अपेक्षा की है. फंड की व्यवस्था कर शाम तक दिल्ली आ जाएं, वहा कि गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलाएंगे.

उसने विधायक को दूसरा नंबर देकर उसे सेकेट्री का नंबर बताया. अगले दिन विधायक ने किसी माध्यम से हरीश नड्डा से संपर्क किया तो पता चला कि उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाने की कोशिश की गई. दोबारा कॉल आने पर विधायक ने उसका खुलासा होने की बात कही तो उसने धमकी दी कि पांच लाख दे दें, वरना वह अपनी टीम से सोशल व मीडिया पर दुष्प्रचार करवाएगा. जानकारी देते हुए

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. घटना 14 तारीख की देर रात की है, इस पर विधायक के पीआरओ रोमिश कुमार द्वारा शिकायत की गई है. शिकायत पर हरिद्वार के बहादराबाद थाने के अंतर्गत धारा 308 (2) में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img